थाना सम्पूर्ण समाधान दिवस कोतवाली बदोसरांय में 13 शिकायतें आयीं 8 का मौके पर निस्तारण किया गया

थाना सम्पूर्ण समाधान दिवस कोतवाली बदोसरांय में 13 शिकायतें आयीं 8 का मौके पर निस्तारण किया गया

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। थाना सम्पूर्ण समाधान दिवस कोतवाली बदोसरांय उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज की अध्यक्षता एंव प्रभारी निरीक्षक राम अवतार सरोज के संयोजन में हुआ जिसमें कुल 13 शिकायती प्रार्थना पत्र आये 8 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया है शेष 5 शिकायतें जो कि राजस्व विभाग से सम्बंधित थीं उनमें राजस्व व पुलिस विभाग की टीमें संयुक्त रुप में भेजी गई हैं। शनिवार को कोतवाली बदोसरांय के आगन्तुक कक्ष में थाना सम्पूर्ण समाधान दिवस उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज की अध्यक्षता में हुआ जिसमें तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा,नायब तहसीलदार आशुतोष उपाध्याय राजस्व निरीक्षक राधेश्याम वर्मा ने फरियादियों की शिकायतों को मनोयोग पूर्वक सुनकर शिकायतों का गुणवत्ता युक्त निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं। सम्पूर्ण समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से सम्बंधित आंयी। उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज ने पुलिस एंव राजस्व की टीम गठित कर जमीन की पैमाइश कर शिकायतों के गुणवत्ता युक्त निस्तारण करने के निर्देश दिए और कहा कि फरियादियों को बार बार तहसील व थाने के चक्कर न काटना पडे।दिवस में मनोज कुमार सिंह एस एस आई, सालिक राय,लक्ष्मी कांत तिवारी, हिमांशू पान्डेय उपनिरीक्षक, शुभेन्द्र अवस्थी,आदि मौजूद रहे।दिवस में ही ए डी आर बाराबंकी से अधिकार मित्र अजीत सिंह द्वारा दो पारिवारिक सुलह समझौता भी कराया है।