भारत कोकिला सरोजिनी नायडू सही अर्थों में मां भारती की एक सच्ची देश देशभक्त थी,डॉ.भवानीदीन
निष्पक्ष जन अवलोकन हमीरपुर - सुमेरपुर कस्बा में देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका के मद्देनजर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी है के तहत संस्था के अध्यक्ष डा भवानीदीन ने भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की जयंती 13 फरवरी पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि सरोजिनी नायडू सही अर्थों में में मां भारती की एक सच्ची देशभक्त थी,देश के प्रति इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इनका जन्म 13 फरवरी 1879 को हैदराबाद,आन्ध्रप्रदेश में अघोरनाथ चट्टोपाध्याय एवं वरदा वसुंधरा के घर हुआ था,ये प्रारम्भ से ही देशसेवी सोच की थी, ये अपनी शिक्षा पूरी कर राजनीति के क्षेत्र में उतरी, ये उ प्र की पहली महिला राज्यपाल बनी, सरोजिनी नायडू ने आजादी के संघर्ष का नेतृत्व किया,साथ ही जेल भी गयी, ये कांग्रेस की अध्यक्ष भी रहीं, कालांतर में इनका 02 में मार्च 1949 को लखनऊ में निधन हो गया, कार्यक्रम में सिद्धा, प्रेम, प्रिन्स, सागर, रामनारायन सोनकर विकास, महावीर प्रजापति इलेक्ट्रीशियन, रिचा, बाबूलाल, सतेन्द्र और राहुल प्रजापति आदि शामिल रहे।