डेढ़ करोड़ की लागत वाली चार सीसी रोड का जिलाध्यक्ष व चेयरमैन ने किया शिलान्यास

डेढ़ करोड़ की लागत वाली चार सीसी रोड का जिलाध्यक्ष व चेयरमैन ने किया शिलान्यास

निष्पक्ष जन अवलोकन/अमर नाथ शर्मा सोनभद्र /दुद्धी नगर क्षेत्र की जर्जर व छतिग्रस्त हो चुकी चार प्रमुख मार्गों के निर्माण के लिए गुरुवार को जिलाध्यक्ष भाजपा नंदलाल गुप्ता व चेयरमैन कमलेश मोहन ने आधारशिला रखी। जिससे नगरवासियों में हर्ष का माहौल है। जिला खनिज फाउंडेशन मद से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से इन सभी सड़कों की तस्वीर बदलेगी। चेयरमैन कमलेश मोहन ने बताया कि 15-20 वर्ष पूर्व बने नगर की चार प्रमुख मार्ग डीहवार बाबा रोड, कलकली बहरा रोड, शिवाजी तालाब अमवार रोड व चर्च रोड ( मछली गली) की हालत काफी जर्जर व दयनीय हो चुकी थी। इन सड़कों के पुनर्निर्माण की लम्बी मांग व जिलाध्यक्ष जी के प्रयास से जिलाधिकारी महोदय द्वारा डीएमएफ मद से करीब डेढ़ करोड़ रुपये स्वीकृत किया गया है।जिसकी आज आधारशिला रखी गयी है। जिलाध्यक्ष श्री नंदलाल ने कहा कि मा.योगी जी की अन्य कल्याणकारी योजनाओं से भी नगर की तस्वीर बदलकर,विकास की रफ्तार तेज की जा रही है। सरकार की तमाम योजनाओं का फण्ड नगर विकास के लिये स्वीकृत कराये जा रहे हैं। अभी करोड़ों की लागत से टाऊन क्लब मैदान में बाउंड्रीवाल और खेल भवन,पेयजल योजना समेत कई विकास कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि चेयरमैन के लगातार प्रयास से ही यह सम्भव हो पाया है।उन्होंने लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए,नगरीय विकास में हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर रामेश्वर राय, पूर्व जिला जज राजन चौधरी,जिला मंत्री दिलीप पांडेय,मंडल अध्यक्ष दीपक शाह,पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, मनीष जायसवाल,पीयूष कसेरा,सभासद आमेश सिंह,सोनू खान,शाहिद आलम,धीरज जायसवाल,राकेश आजाद, आनंद कुमार,मोहित अग्रहरि, अन्नू,अंका कुमार,पंकज अग्रहरि,आशीष जायसवाल,संजय जायसवाल,गोरख अग्रहरि,अमरनाथ जायसवाल,मनोज अग्रहरि,सुरेंद्र गुप्ता,अंकित जौहरी, अमृत अग्रहरि,प्रिंस समेत काफी लोग उपस्थित रहे।