हृदय गति रुकने से गैस एजेंसी मैनेजर अचल शर्मा का निधन
निष्पक्ष जन अवलोकन
बदायूं/बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम मूसापुर स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर तैनात मैनेजर अचल शर्मा (45) का शुक्रवार को हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार अचल शर्मा मूल रूप से तहसील क्षेत्र के ग्राम रतनपुर कोट के निवासी थे। वह लंबे समय से मूसापुर स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। दो दिन पूर्व उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई थी। परिजनों ने उन्हें नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत में सुधार न होने पर उन्हें बरेली ले जाया गया। शुक्रवार को उपचार के दौरान उन्हें पुनः हृदयाघात पड़ा, जिससे उनका निधन हो गया। उनके निधन पर एजेंसी संचालक अखिलेश यादव समेत समस्त स्टाफ ने गहरा शोक व्यक्त किया है।