क्षेत्र में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है
निष्पक्ष जन अवलोकन। विजय राम जायसवाल।
फतेहपुर(बाराबंकी)। क्षेत्र में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है।इसमें एक अधिवक्ता के बैंक खाते से कथित तौर पर फर्जी तरीके से ₹5000 निकाले गए हैं। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी अनुसार, ग्राम जरखा,परगना व तहसील फतेहपुर, निवासी अधिवक्ता सर्वेशकुमार पुत्र रामनाथ ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में बताया है कि उनका बैंक खाता इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, शाखा में संचालित है। खाता उनके नियमित उपयोग वाले मोबाइल नंबर से जुड़ा हुआ है। पीड़ित अनुसार, को उनके खाते से ₹5000 की धनराशि उनकी अनुमति के बिना मो0तबसुम नामक व्यक्ति के खाते में स्थानांतरित कर दी गई। इस लेन-देन का RTGS UTR नंबर 640819607578 बताया गया है। अधिवक्ता सर्वेश कुमार का कहना हैकि यह लेनदेन पूरी तरह से फर्जी तरीके से किया गया है, जिससे उन्हें मानसिक परेशानी हुई है। उन्होंने कोतवाल से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के विरुद्ध कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई की जाए' निकाली गई धनराशि वापस दिलाई जाए। कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत दर्ज कर ली है।