रामेश्वर इन्टर कालेज पुरनिया मरकामऊ में बिदाई समारोह और गुड लुक पार्टी का आयोजन किया गया
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर।रामेश्वर इंटर कॉलेज पुरनिया मरकामऊ में विदाई समारोह और गुड लुक पार्टी का आयोजन किया गया।जिसमें बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को आशीर्वाद और प्रोत्साहन दी गई।वही बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिसर से खुशी खुशी विदाई दी गई इस अवसर पर प्रबंधक बृजेश शुक्ला प्रबंधिका रश्मि , प्रधानाचार्य माधवी शुक्ला, संस्था प्रमुख राजकिशोर दुबे, समन्वयक गुलशन राज वर्मा,तथा मनीष वर्मा आदि अध्यापक तथा अध्यापिकाएं मौजूद रहे। बच्चों ने अपनी प्रतिभा भी दिखाई। सांस्कृतिक तथा सामाजिक कार्यक्रम में भी बच्चों ने सकारात्मक ऊर्जा और सामाजिक नाटक से अपने सहपाठियों को सीख दी।प्रधानाचार्य जी ने बताया कि ये विदाई नहीं बल्कि एक शैक्षिक जीवन की नई शुरुआत है। अध्यापक और छात्र के इस अटूट रिश्ते पर विद्यार्थियों और अध्यापकों की आंखों में आंसू आ गए।