मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत गढ़चया, विकास खण्ड मानिकपुर जनपद चित्रकूट में जन चौपाल का आयोजन किया गया।
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।मुख्य विकास अधिकारी डी० पी० पाल द्वारा दिनांक 13.02.2026 को अपरान्ह 01 बजे ग्राम पंचायत गढ़चया, विकास खण्ड मानिकपुर जनपद चित्रकूट में आयोजित जन चौपाल में प्रतिभाग किया गया। जन चौपाल में खण्ड विकास अधिकारी, मानिकपर पशुचिकित्साधिकारी मानिकपुर, चिकित्सा अधीक्षक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मानिकपुर, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) मानिकपुर एवं अन्य विभागीय अधिकारी, दिनेश भारती ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान, ग्रामवासी उपस्थित रहें। आयोजित ग्राम चौपाल में ग्राम पंचायत में संचालित शासन की विभिन्न योजनाओं यथा उ०प्र० राज्य आजीविका मिशन की लखपति दीदी, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों के सर्वे, डी०बी०राम जी योजनान्तर्गत अकुल श्रमिकों को प्रदान किये जाने वाले रोजगार वृद्धावस्था पेशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन आदि योजनाओं के लाभार्थी से संवाद करते हुए शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। ग्राम चौपाल में राशन कार्ड निर्माण आयुष्मान कार्ट निर्माण समूह गठन, ग्राम पंचायत की साफ-सफाई इत्यादि से सम्बंधित प्रस्तुत ऋत्यावेदनों एवं ग्राम स्तरीय शिकायतों के निस्तारण के निर्देश खण्ड विकास अधिकारी मानिकपुर को प्रदान किये गये।