श्रीमद्भागवत कथा से लें संस्कार और सदाचार की प्रेरणा
निष्पक्ष जन अवलोकन
बदायूं बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम रिसौली के मजरा भिलौलिया स्थित शिव मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा स्थल पर सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा और पूरा वातावरण भक्ति रस में सराबोर दिखाई दिया। मैनपुरी से पधारी कथावाचक शिवांगी माधव ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव एवं उनकी बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं हमें धर्म, सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। कथा श्रवण से मन को शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य भुवनेश कुमार यादव, ओमप्रकाश सिंह, वीरेश कुमार, प्रेमपाल, दिनेश कुमार, अमनेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अंत में श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।