थाना मऊ पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त को 01 किलो 218 ग्राम अवैध सूंखा गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया

थाना मऊ पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त को 01 किलो 218 ग्राम  अवैध सूंखा गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट सत्यपाल सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मऊ दुर्ग विजय सिंह के मार्गदर्शन में थाना मऊ पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 किलो 218 ग्राम सूखा गांजा अवैध सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि उ0नि0 अभिषेक कुमार व उनकी टीम द्वारा अभियुक्त आदर्श त्रिपाठी पुत्र महेश त्रिपाठी निवासी ग्राम बस्ती तालाब पोस्ट बरोंचा थाना कौशांबी जनपद कौशांबी को 01 किलो 218 ग्राम सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मऊ में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम- 1. उ0नि0 अभिषेक कुमार 2. आरक्षी प्रकाश मिश्रा 3. आरक्षी सोनपाल 4. आरक्षी चालक संदीप यादव