संत कबीर नगर के अमित यादव बने सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष
सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा: अमित यादव
संत कबीर नगर, 09 फरवरी। सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट ने संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से संत कबीर नगर निवासी अमित यादव को ट्रस्ट का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति ट्रस्ट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सर्वसम्मत सहमति से की गई।
नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरतमंदों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करता रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अपने नए दायित्व के तहत वे संगठन को देशभर में विस्तार देने, युवाओं को समाज सेवा से जोड़ने और पारदर्शी कार्यप्रणाली को और सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। अमित यादव ने ट्रस्ट के संस्थापक अख़लाक़ अहमद एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी चुनौती भी है, जिसे वे टीमवर्क और जनसहयोग से पूरा करने का प्रयास करेंगे। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि अमित यादव के नेतृत्व में सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा और जनकल्याण के कार्यों को और गति मिलेगी।