अगर नहीं तोड़ा गया गौरीहार मंदिर तो सड़क सीधी करने पर प्रभावित होंगे 40 परिवारों के लगभग 225 लोग।
टूटेगें कई मकान,होटल लॉज और धर्मशालाएं।हाईकोर्ट में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कलेक्टर के आदेश पर गौरीहार मंदिर के पास पहुंचे अधिकारी,कर्मचारी।
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट में सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य को लेकर प्राचीन गौरीहार मंदिर के पास कैसे सड़क का निर्माण किया जाए,इसको लेकर जिला कलेक्टर के आदेश पर शुक्रवार को तहसीलदार मझगवां,हिमांशु शुक्ला,नायब तहसीलदार चित्रकूट एस के भदौरिया,नगर परिषद चित्रकूट के सीएमओ अंकित सोनी सहित कर्मचारियों द्वारा पहुंचकर मौका मुआयना किया गया,साथ ही नाप की गई, कि अगर गौरीहार मंदिर को यथावत बनाए रखते हुए सड़क चौड़ीकरण कार्य किया जाता है,तब उस स्थित में 40 परिवारों के लगभग 225 लोग प्रभावित होंगे,साथ ही कई मकान, होटल, लॉज और धर्मशालाओ को तोड़ना पड़ेगा। वहीं दूसरी तरफ प्रभावित स्थानीय लोगों द्वारा अधिकारियों द्वारा की जा रही नाप जोख का जमकर विरोध किया गया,और कहा गया कि पूर्व में ही सड़क निर्माण हेतु उनके दुकानों,मकानों को तोड़ा जा चुका है,अब एक बार पुनः सड़क चौड़ीकरण हेतु उनके मकानों,दुकानों को तोड़ने की चेष्टा की जा रही है,और उन्हें बेघर करने का कुचक्र रचा जा रहा है।इसको कतई सहन नहीं किया जायेगा।इस सबके बीच अधिकारियों द्वारा पंचनामा बनाकर प्रतिवेदन कलेक्टर सतना को भेजा जाएगा।









