गोल तालाब श्रमदान यज्ञ को सफल हुआ

गोल तालाब श्रमदान यज्ञ को सफल  हुआ

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट ।गोल तालाब जल सत्याग्रह के तहत 17वां श्रमदान यज्ञ प्रातः 7:30 बजे प्रारंभ हो गया। चित्रकूट विरासत संरक्षण फोरम के जल प्रहरी हीरा सिंह , राम मनोहर वर्मा तथा लवकुश सिंह भी पहुंचे। प्रतिदिन की तरह गोल तालाब निवासी भूरा ,अर्जुन , देवीदयाल ,छोटे लाल अर्जुन देवनाथ ज्ञानमती चंदा देवी माया देवी सहित एक दर्जन महिलाये धीरे धीरे आ गयी। गोल तालाब के मृत बदबूदार पानी के कारण घरो में गन्दा पानी पीने की मज़बूरी और उससे सम्बन्धित होने वाली बीमारी और गरीबी पर चर्चा शुरू हुई। 8 बजे गोल तालाब जल संवाद के बीच चित्रकूट जनपद के अपरजिलाधिकारी नमामि गंगे स्वप्निल यादव जी पंहुचे। अपर जिलाधिकारी ने श्रमदान में लगे श्रमदानी भूरा , अर्जुन और अन्य के श्रमदान को देखा। वही पर सभी की बाते सुनी। भूरा ने कहा कि तालाब में सरकारी नाली नालो तथा आस पास की बस्तियों का सीवर गन्दा पानी आने से हमारा भूजल दूषित है जिसके कारण हमारे हैण्ड पम्पो का पानी बदबू मरता है। चंदा देवी ने कहा खराब दूषित पानी के कारण पेट के रोग सबसे अधिक है। छोटे लाला जी ने बताया कि बच्चे पशु डूब कर मर जाते है। महिलाओं बच्चो ने पीने के पानी की सबसे बड़ी समस्या बताई। अपर जिलाधिकारी ने जल को पवित्र करने वाले सत्याग्रह वाले काम को सबसे महत्वपूर्ण बताया।उन्होंने कहा कि प्रदुषण से भरे तालाब की स्वच्छता एक बड़ी योजना के लागू होने के बाद हो सकती है। उन्होंने कहा कि जलकुंभी निकलने वाले श्रमदान को आप रोक दीजिए। सरकार इस तालाब का कायाकल्प करने के लिए तैयार हो गई है। जिलाधिकारी जी ने तालाब को सुंदर बनाने का निर्णय लिया है। उनकी इस बात को सुनकर गोल तालाब के सत्याग्रही जल प्रहरी और स्थानीय गोल तालाब के समस्या ग्रस्त निवासी सब प्रसन्न हो गए। गोल तालाब जल सत्याग्रह अभियान के संयोजक सीएल वर्मा जी ने अपर जिला अधिकारी जी को माला पहनाया। अपर जिला अधिकारी जी ने सभी श्रम दानियों का सम्मान किया और उनको माला पहनाया। इनमें श्रमदान करने वाले विद्यार्थी महिलाएं और मजदूर थे। अभिमन्यु भाई ने कहा कि श्रमदान का कार्य तो रोक दिया जाएगा लेकिन यह जल सत्याग्रह तब तक चलेगा जब तक की समाज जल धरोहरों के ऊपर हिंसा नहीं बंद करेगा। चित्रकूट का भूजल इसलिए भी खराब हो रहा है कि जल धरोहरों के ऊपर सीवर और नाले लगाई जा रहे हैं। जल प्रहरी अभिमन्यु भाई ने सबके साथ जीत गया अब पानी में संकट है सारे लोग इकट्ठा ह जलवायु में संकट है सारे लोग इकट्ठा हो जल धरोहर में संकट है सारे लोग इकट्ठा हो। जलप्रहरी राम मनोहर वर्मा जी ने सभी की ओर से चित्रकूट के जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी दोनों का आभार व्यक्त किया।