संत रविदास जयंती पर सामाजिक समरसता का संकल्प, जिलाध्यक्ष विजय यादव की अध्यक्षता में आयोजन

संत रविदास जयंती पर सामाजिक समरसता का संकल्प, जिलाध्यक्ष विजय यादव की अध्यक्षता में आयोजन

निष्पक्ष जन अवलोकन/अमर नाथ शर्मा ​सोनभद्र/ विश्व हिन्दू महासंघ के बैनर तले संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष विजय यादव ने की, जबकि संचालन सर्वेश दुबे द्वारा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज में फैले ऊंच-नीच और भेदभाव को मिटाने का जो संदेश दिया था, वह आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा, "हमें संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलकर एक अखंड और समरस हिंदू समाज का निर्माण करना होगा। उनका जीवन हमें सिखाता है कि व्यक्ति अपने जन्म से नहीं, बल्कि अपने कर्मों से महान बनता है।"​बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया ​इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिन्दू महासंघ की प्रदेश उपाध्यक्ष (मातृशक्ति प्रकोष्ठ) सुमन पटेल उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संत रविदास जी ने समाज को जोड़ने का काम किया था और आज हमें उनके विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। ​मुख्य वक्ता के रूप में पधारे प्रदेश मंत्री नागेश्वर गौड़ ने संत रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए हिंदू समाज की एकता पर जोर दिया।​कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष (प्रिंट मीडिया) सत्यप्रकाश पांडे और प्रदेश मंत्री रीमा देवी ने भी अपने विचार रखे और संगठन की मजबूती पर बल दिया।​अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष विजय यादव ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि विश्व हिन्दू महासंघ संत-महापुरुषों के सम्मान और उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए सदैव तत्पर है।​इस अवसर पर मुख्य रूप से चंदन सोनी, शंकर सोनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।