अवैध मदिरा के विरुद्ध चित्रकूट आबकारी टीम की बड़ी कार्यवाही; भारी मात्रा में लहन एवं कच्ची शराब बरामद
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट ।आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार एवं जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी, चित्रकूट के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम द्वारा थाना कर्वी के अंतर्गत ग्राम भैरो पागा में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान लगभग 600 किलोग्राम लहन बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही विधिपूर्वक नष्ट कर दिया गया। दबिश के दौरान 40 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की गई एवं संबंधित प्रकरण में संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम, 1910 (यथा संशोधित) की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध मदिरा के व्यापार में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।