विवाहिता व उसके भाई से मारपीट का आरोप, दो घायल

निष्पक्ष जन अवलोकन

विवाहिता व उसके भाई से मारपीट का आरोप, दो घायल

बदायूं/बिल्सी। उघैती गांव में विवाहिता के साथ ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई के साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर दी। घटना में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उघैती निवासी रेनू शर्मा ने बताया कि बुधवार दोपहर उसके ससुराल पक्ष के लोग उसके घर पहुंचे और कहासुनी के बाद मारपीट करने लगे। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके सिर में गहरी चोट लगी। सूचना पर उसका भाई विनय शर्मा मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी, जिससे वह भी घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए बिल्सी के सरकारी अस्पताल भेजा। पीड़िता की ओर से मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने बताया कि प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।