पीस कमेटी की बैठक में शांति व सद्भावना पर जोर

निष्पक्ष जन अवलोकन

पीस कमेटी की बैठक में शांति व सद्भावना पर जोर

बदायूं/बिल्सी। आगामी महाशिवरात्रि पर्व, रमजान माह एवं होली के दृष्टिगत कोतवाली परिसर में बुधवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों व क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लेकर त्योहारों को शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का संकल्प लिया। एसडीएम प्रेमपाल सिंह एवं सीओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि सभी पर्व पारंपरिक उल्लास के साथ संपन्न हों, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने स्पष्ट कहा कि यदि कोई व्यक्ति माहौल खराब करने या खुराफात करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा गया। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करने की भी हिदायत दी गई। बैठक में दीपक चौहान, सुधीर सोमानी, गोपालदास स्वामी, सोनू सिंह, आदित्य माहेश्वरी, राजेश चंद्र जाजू, मौलाना असरारुल हक, लोकेश वार्ष्णेय, ललित गिरी, डॉ. हैदर अली, हनीफ अहमद और सुवीन माहेश्वरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद।