मऊ में उप जिलाधिकारी ने अवैध कब्जा हटवायाः मंडोर चौराहे से महिला पुल तक सड़क चौड़ीकरण के लिए
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट। मऊ नगर पंचायत क्षेत्र में मंडोर चौराहे से टिकरा टोला रोड होते हुए महिला पुल जाने वाले मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के लिए अवैध कब्जों को हटाया गया। उप जिलाधिकारी मऊ राम ऋषि रमन के निर्देश पर जेसीबी मशीन की सहायता से सड़क किनारे बने मकानों और अन्य अतिक्रमणों को ध्वस्त किया गया। यह कार्रवाई सड़क चौड़ीकरण और दोनों ओर नाले के निर्माण कार्य को सुगम बनाने के उद्देश्य से की गई है। इस मार्ग से अतिक्रमण हटने के बाद महिला पुल की ओर जाने वाले वाहनों को जाम से काफी राहत मिलेगी, जिससे यातायात सुगम होगा।आज सुबह से ही यह विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें नगर पंचायत की टीम ने उप जिलाधिकारी के साथ मिलकर कार्य किया। स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय से इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी। यह कार्रवाई जिलाधिकारी पुलकित गर्ग उनके निर्देश में चल रही है उप जिलाधिकारी राम ऋषि रमन के पदभार संभालने के बाद से मऊ नगर पंचायत क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उनकी इस कार्यशैली से क्षेत्र की जनता काफी संतुष्ट है। उप जिलाधिकारी राम ऋषि रमन ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी है कि वे स्वयं अपने अवैध कब्जे हटा लें। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा और अतिक्रमण को बलपूर्वक ध्वस्त कर दिया जाएगा।