अपर पुलिस द्वारा प्रशिक्षित ऑपरेटर्स को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

अपर पुलिस द्वारा प्रशिक्षित ऑपरेटर्स को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
अपर पुलिस द्वारा प्रशिक्षित ऑपरेटर्स को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।कम्प्यूटर ऑपरेटर्स की तकनीकी दक्षता बढ़ाने हेतु Introduction to Cyber Security, Networking Basic एवं Introduction to AI विषयों पर 05 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण का समापन पुलिस तकनीकी सेवायें मुख्यालय उत्तर प्रदेश के पत्र संख्या टीएससी-प-03/2026 दिनांक जनवरी 2026 के अनुपालन में दिनांक 05 जनवरी 2026 से 09 जनवरी 2026 तक CISCO के प्रतिनिधियों द्वारा तकनीकी मुख्यालय में समस्त जोन के Zonal Coordinator (ZC), समस्त परिक्षेत्र के Range Coordinator (RC) एवं समस्त कमिश्नरेट/जनपदों के District Coordinator (DC) को उक्त विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया था। उक्त प्रशिक्षण के अनुपालन में राजेश एस पुलिस उपमानिरीक्षक चित्रकूटधाम रेंज बांदा के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट सत्यपाल सिंह के निर्देशन में रेंज कॉर्डिनेटर धर्मवीर सिंह व डिस्ट्रीक कॉर्डिनेटर शरद यादव द्वारा जनपदीय कम्प्यूटर ऑपरेटर्स को Introduction to Cyber Security, Networking Basic एवं Introduction to AI का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों माध्यमों से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बाद समाप्त प्रशिक्षण अपर पुलिस द्वारा प्रशिक्षित ऑपरेटर्स को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा के मूल सिद्धांत, नेटवर्किंग की आधारभूत जानकारी, साइबर खतरों से बचाव, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की प्रारंभिक अवधारणाओं से अवगत कराया गया। इस प्रशिक्षण से कम्प्यूटर ऑपरेटर्स की तकनीकी क्षमता में वृद्धि होगी तथा वे अपने कार्यों का निष्पादन अधिक कुशलता, सुरक्षा एवं प्रभावशीलता के साथ कर सकेंगे। जनपद पुलिस द्वारा इस प्रकार के तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से डिजिटल सशक्तिकरण एवं साइबर सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।