नगर क्षेत्र में चाइनीज मांझे की अवैध बिक्री रोकने हेतु नगर पंचायत प्रशासन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाईकी।

नगर क्षेत्र में चाइनीज मांझे की अवैध बिक्री रोकने हेतु नगर पंचायत प्रशासन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाईकी।

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर(बाराबंकी)।नगर क्षेत्र में चाइनीज मांझे की अवैध बिक्री रोकने हेतु नगर पंचायत प्रशासन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाईकी। अधिशासी अधिकारी संध्या मिश्रा व नायब तहसीलदार अंकिता पाण्डेय के नेतृत्व में टीम ने कस्बे के मस्तान रोड स्थित दो दुकानों पर गहन जांच अभियान चलाया। जांच दौरान टीम ने दुकानों में बिक रही पतंग,डोर और अन्य संबंधित सामग्री की पड़ताल की।अधिकारियों ने बतायाकि चाइनीज मांझा प्रतिबंधित है और यह आमजन, पशु-पक्षियों तथा दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरनाक हो सकता है। पूर्व में इस मांझे से कई दुर्घटनाएं हुई हैं, जिसके कारण शासन ने इसके निर्माण, भंडारण और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। - संयक्त टीम ने दुकानदारों को हिदायत दी कि यदि भविष्य में चाइनीज मांझे की बिक्री या भंडारण पाया जाता है, तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दुकानदारों को केवल वैध और सुरक्षित सामग्री बेचने तथा प्रतिबंधित वस्तुओं से दूर रहने को कहा गया। अधिशासी अधिकारी संध्या मिश्रा ने बतायाकि नगर क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है, आमजन की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नायब तहसीलदार अंकिता पाण्डेय ने कहाकि यह अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने नगर वासियों से अपील की है कि वे चाइनीज मांझे का प्रयोग न करें। यदि कहीं इसकी बिक्री या उपयोग की सूचना मिलती है, तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें। इस कार्रवाई से दुकानदारों में प्रशासन की सख्ती का संदेश पहुंचा।