अवैध बालू खनन से सोननदी बनती जा रहीं हैं ख़तरनाक
निष्पक्ष जन अवलोकन/अमर नाथ शर्मा सोनभद्र/चोपन थाना के ग्राम भगवा में सोन नदी से बालू के अवैध खनन के कारण नदी का अस्तित्व खतरे में पड़ता जा रहा है अवैध बालू खनन के कारण नदी में जहाँ-तहा गहरे गड्ढे हो गये हैं जिन्हें ख़तरनाक कहा जा सकता हैं सोन नदी से बालू का अवैध खनन कर माफिया मालामाल हो रहे है वही अवैध खनन के इस खेल में सरकारी ख़ज़ाना को हर महीने करोड़ों रुपये का चूना लगता जा रहा हैं पूरे खेल की खबर उच्चाधिकारियों को लगने पर दो चार बालू लोड गाड़ियों को पकड़ कर ख़ानापूर्ति कर दिया जाता हैं