ग्राम सभा पीपर गांव में जिलाधिकारी महोदय एसपी महोदय पीड़ित परिवार से मुलाकात कीये

ग्राम सभा पीपर गांव में जिलाधिकारी महोदय एसपी महोदय पीड़ित परिवार से मुलाकात कीये

निष्पक्ष जन अवलोकन।

अनिल तिवारी।

भदोही जिले के ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के पीपर गांव में सोमवार की सुबह ग्राम प्रधान के घर पर चौकीदार संदिग्ध रूप से लगी आग से झुलस गया। जबकि चौकीदार के परिजनों ने ग्राम प्रधान के बेटे पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद चौकीदार को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। ग्राम प्रधान और उसके बेटे को पुलिस ने हिरासत में लेकर और मुकदमा पंजीकृत करके मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद सोमवार की शाम को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर जाकर मामले की जानकारी ली और दोनों परिवार के लोगो से बातचीत की। मालूम हो कि ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के पीपरगांव निवासी जैसलाल सरोज चौकीदार हैं वह अक्सर ग्राम प्रधान के घर आता जाता था और कोई भी पहले विवाद भी नहीं था। सोमवार की सुबह जैसलाल प्रधान के घर गया और फिर संदिग्ध अवस्था में जलने की बात आई। ग्राम प्रधान के घर के लोग बता रहे है कि जैसलाल ने खुद आग लगाई जबकि जैसलाल के परिजनों का आरोप है कि ग्राम प्रधान राम नायक और उसके बेटे कमलेश यादव ने जैसलाल को पेट्रोल डालकर जला दिया। परिजनों के मुताबिक घर के सामने लगे सरकारी हैडपंप के पाइप बदलवाने के लिए वह कई दिनों से प्रधान से कह चुका था और सोमवार को भी इसी के लिए गया था। हालांकि दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात रख रहे है। पुलिस कि जांच के बाद ही मामले की सही सच्चाई सामने आ पायेगी। घटना के बाद जिलाधिकारी शैलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पीपरगांव पहुंचकर दोनों परिवारों से मुलाक़ात की और मामले की जानकारी दी। सुरक्षा के मद्देनज़र दोनों परिवार के घरों के पास पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि घटना की हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है, मामले में ग्राम प्रधान और उसके बेटे को हिरासत में ले लिया गया है। और जैसलाल का ईलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। पीपरगांव में हुई इस घटना को लेकर पुरे जिले में काफ़ी चर्चा है।