सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील के पारिजात सभागार में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता एंव तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा के संयोजन में हुआ जिसमें कुल 57 शिकायते आंयी 13 का निस्तारण किया गया।तथा आफ लाइन शिकायतों का सोमवार को कैम्प लगाकर निस्तारण के निर्देश दिए गए

सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील के पारिजात सभागार में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता एंव तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा के संयोजन में हुआ जिसमें कुल 57 शिकायते आंयी 13 का निस्तारण किया गया।तथा आफ लाइन शिकायतों का सोमवार को कैम्प लगाकर निस्तारण के निर्देश दिए गए

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता एंव तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा के संयोजन में तहसील के पारिजात सभागार में सम्पन्न हुआ जिसमें कुल 57 शिकायती प्रार्थना पत्र आये 13शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया है।शेष बची शिकायतों का सम्बंधित पटलों के अधिकारी व कर्मचारियों को शिकायतों का गुणवत्ता युक्त निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को तहसील के पारिजात सभागार में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय, उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज ने फरियादियों की समस्यायों को मनोयोग पूर्वक सुनकर शिकायतों से सम्बंधित पटलों को शिकायतों का गुणवत्ता युक्त निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं। आफ लाइन करीब तीन दर्जन शिकायती प्रार्थना पत्र आये जिसमें अधिकांश विद्युत विभाग से सम्बंधित थे। अधिशाषी अभियन्ता विद्युत रामनगर को सोमवार से कैम्प लगा कर विद्युत उपभोक्ताओं की समस्यायों का समाधान करने के निर्देश दिए। तत्पश्चात जिला अधिकारी ने तहसील परिसर के सरोवर पार्क का निरीक्षण किया एंव तालाब में मछलियों को दाना खिलाया। तहसील परिसर में विद्वमान जागेश्वर नाथ महादेव के दर्शन पूजन के पश्चात परिसर में ही एक वृक्ष मां के नाम हर श्रृंगार का वृक्ष रोपित किया। जिलाधिकारी ने बी आर सी भवन पीठापुर का औचक निरीक्षण कर भवन निर्माण शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण करने के आदेश सम्बंधित को दिया। आई टी आई भवन किन्तूर में करवाये जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया तथा कार्यदाई संस्था को निर्देश दिए हैं कि जुलाई माह तक आई टी आई क्लासेज चलाने भर का भवन प्रत्येक दशा में तैयार करें।इस मौके पर जिला परियोजना निदेशक पी डी, जिला विकास अधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता बाढ खंण्ड, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग,डी आई ओ एस,जिला समाज कल्याण अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण, खंण्ड विकास अधिकारी सिरौलीगौसपुर, पुलिस उपाधीक्षक रामनगर, रामसनेही घाट, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बदोसरांय, सहित समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।