त्रिलोकपुर मोड़ के पास युवक गिरफ्तार, 630 ग्राम हीरोइन बरामद
निष्पक्ष जन अवलोकन नूर मोहम्मद मसौली (बाराबंकी)। पुलिस ने गश्त के दौरान त्रिलोकपुर मोड़ के निकट एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 630 ग्राम मादक पदार्थ (हीरोइन) बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान बिन्दौरा चौराहा स्थित त्रिलोकपुर मोड़ के पास एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 630 ग्राम हीरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाने हुसैन पुत्र मोहम्मद इमरान निवासी सहादतगंज के रूप में हुई है।









