मंडल प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, कार्यकर्ताओं को दिए संगठन मजबूती के गुर

मंडल प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, कार्यकर्ताओं को दिए संगठन मजबूती के गुर

रामशंकर वर्मा निष्पक्ष जन अवलोकन रामनगर (बाराबंकी)। रामनगर–फतेहपुर मार्ग स्थित ग्राम किसुनपुर के एक पैलेस में शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण के प्रथम दिन वक्ताओं ने संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की भूमिका को अहम बताते हुए विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को बूथ स्तर तक आमजन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण स्थल पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर उसकी सराहना की। प्रशिक्षण सत्र में उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने, अनुशासन बनाए रखने और जनसंपर्क बढ़ाने के महत्वपूर्ण गुर भी बताए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित और जागरूक कार्यकर्ता ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलेश अवस्थी ने की। इस अवसर पर विनय प्रकाश मिश्रा, अजीत वर्मा ‘गुड्डू’, लालता प्रसाद, रवि शर्मा, इंद्रमणि उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रशिक्षण वर्ग में संगठनात्मक संरचना, कार्यपद्धति एवं विभिन्न योजनाओं से जुड़े विषयों पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों के लिए भी तैयार किया जा रहा है।