ऑपरेशन सिंदूर के वीर सैनिकों का हुआ भव्य स्वागत

निष्पक्ष जन अवलोकन। रामेश्वर विश्वकर्मा रुद्रपुरी।
रुद्रपुर। पी एस टी एलिमेंट्री स्कूल द्वारा ऑपरेशन सिंदूर में अपना योगदान देने वाले वीर सैनिकों का बच्चों और अध्यापक अध्यापिकाओं तथा गणमान्य नागरिकों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इससे पहले सैनिक शौर्य सम्मान तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह तिरंगा यात्रा रामलक्षण से प्रारंभ होकर पी एस टी एलिमेंट्री स्कूल तक पहुंचा जहां पर उपस्थित स्कूल के सभी बच्चों द्वारा पुष्प वर्षा करके वीर सैनिकों का स्वागत किया गया। फिर मां भारती के चित्र पर सैनिकों के द्वारा पूजा किया गया। इसके बाद स्कूल की छात्रा आरोही ने स्वयं का बनाया हुआ पुष्प गुच्छ और प्रियांशी द्वारा वीर जवान का स्वयं का बनाया हुआ एक चित्र भेट किया। सम्मानित होने वाले वीर जवानों में राजकिशोर सिंह उर्फ अमितेश सिंह, विमलेश सोनकर उर्फ भीम सोनकर, राहुल पटेल, राहुल यादव, सन्नी शर्मा, बृजेश यादव उपस्थित रहे। इसके बाद सभी सैनिकों का फूल माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया और उनकी वीरता का गुणगान किया गया। तत्पश्चात सभी सैनिकों ने बच्चों के साथ सेल्फी लिया और उन्हें आशीर्वाद दिया। पुनः तिरंगा यात्रा आगे बढ़ते हुए जंगल पिपरा, छपौली होते हुए सतासी इंटर कॉलेज के मैदान तक पहुंचा। इस अवसर पर स्कूल के सभी अध्यापक और कई अभिभावक भी उपस्थित रहे। स्वागत कार्यक्रम में डॉ शैलेन्द्र मिश्रा,श्याम नारायण विश्वकर्मा, राम सहाय त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी,सुधीर,सुमित,अमितेश,अजय सिंह, सुग्रीव राजभर, पायल,मनीषा, निशा, प्रिया, प्रीति, सहित बहुत से गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में प्रबंधक रत्नेश कुमार त्रिपाठी ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।