भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया महाकाल का दर्शन। श्रावण मास मे भगवान महाकाल से की सिंगरौली की खुशहाली की याचना।

निष्पक्ष जान अवलोकन! सोनू वर्मा! सिंगरौली/भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली के जिलाध्यक्ष श्रावण मास के प्रारंभ होते ही बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंच कर बाबा महाकाल के दर्शन किये तथा सिंगरौली की उन्नति एवं खुशहाली की बाबा से प्रार्थना की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार ने उज्जैन के महाकाल लोक का ऐतिहासिक विकास किया है तथा पर्यटन उद्योग को भरपूर बढा़वा दिया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि क्षिप्रा नदी के तट पर बसी हुई उज्जयिनी नगरी भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली भी रही है तथा यह पृथ्वी का केंद्र बिंदु भी है । भगवान महाकाल और प्रेतराज काल भैरव के दर्शन प्राप्त करने के बाद मनुष्य मे नव उर्जा का संचार होता है तथा व्यक्ति के अंदर आध्यात्म से जुड़ने की प्रेरणा उत्पन्न होती है। जिलाध्यक्ष के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने वालों में पूर्व मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह, युवा नेता सौरभ देव पांडेय, अनिल शाह सम्मिलित रहे।