भारतीय आदर्श व्यापार मंडल ने कृषि निर्यात नीति पर दी प्रतिक्रिया प्रदेश: अध्यक्ष अनीस अहमद

निष्पक्ष जन अवलोकन
प्रमोद सिन्हा
ग़ाज़ीपुर, दिनांक 2/9/2025 अमेरिकी टैरिफ़ के कारण कृषि उत्पादों के निर्यात पर संभावित असर को देखते हुए भारत सरकार ने जो ठोस रणनीति बनाई है, उसकी सराहना करते हुए भारतीय आदर्श व्यापार मंडल ने कहा है कि यह कदम देश के किसानों और व्यापारियों के लिए नई संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त करेगा। भारतीय आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अनीस अहमद ने कहा कि भारत अब केवल अमेरिकी बाज़ार पर निर्भर नहीं रहकर जापान, यूरोप, फिलीपींस सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में भी अपनी उपस्थिति मजबूत कर रहा है। यह कदम न केवल भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक है बल्कि किसानों और व्यापारियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का अवसर भी देगा।"आज आवश्यकता इस बात की है कि छोटे व मध्यम स्तर के व्यापारी और किसान भी इस वैश्विक निर्यात श्रृंखला से जुड़े। यदि हम गुणवत्ता और अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के अनुसार निर्यात बढ़ाएँगे, तो 'मेक इन इंडिया' और 'फार्म इन इंडिया' को दुनिया में नई पहचान मिलेगी।"उत्तर प्रदेश सरकार की भूमिकाअनीस अहमद ने विशेष रूप से उत्तर प्रदेश सरकार से अपेक्षा जताई कि प्रदेश, जो देश का सबसे बड़ा कृषि प्रधान राज्य है, वहां सरकार को कोल्ड स्टोरेज, निर्यात हब, लॉजिस्टिक्स और कृषि आधारित उद्योगों को प्राथमिकता देनी चाहिए। इससे उत्तर प्रदेश के किसानों और व्यापारियों को सीधे लाभ मिलेगा और प्रदेश कृषि निर्यात में अग्रणी बन सकेगा।भारत सरकार की रणनीतिभारत सरकार द्वारा एपीडा (APEDA) जैसी संस्थाओं के माध्यम से नए प्रोटोकॉल विकसित करना, ऑर्गेनिक व प्रसंस्कृत उत्पादों को बढ़ावा देना और विभिन्न वैश्विक बाज़ारों में निर्यात को प्रोत्साहित करना निश्चित ही दीर्घकालिक दृष्टि का परिचायक है। "व्यापारियों और किसानों की सक्रिय भागीदारी के बिना कोई भी नीति सफल नहीं हो सकती। यदि भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार मिलकर व्यापारिक संगठनों को इस अभियान से जोड़ें, तो भारत दुनिया का सबसे बड़ा और भरोसेमंद कृषि निर्यातक देश बन सकता