एमएलसी प्रतिनिधि बने महेश मणि

एमएलसी प्रतिनिधि बने महेश मणि

निष्पक्ष जन अवलोकन। रामेश्वर विश्वकर्मा रुद्रपुरी। रुद्रपुर (देवरिया)। देवरिया–कुशीनगर स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र के सदस्य, एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह ने देवरिया जनपद में अपने अनुपस्थित रहने पर प्रशासनिक कार्यों के संचालन हेतु महेश मणि त्रिपाठी को अपना प्रतिनिधि नामित किया है। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी देवरिया को पत्र भेजकर जानकारी दी है। भाजपा के जिला मंत्री और रुद्रपुर विधानसभा के महेशपुर गांव निवासी महेश मणि त्रिपाठी अब जिला स्तरीय बैठकों सहित सभी प्रशासनिक कार्यों में एमएलसी का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनका दायित्व प्रशासन व जनप्रतिनिधि के बीच समन्वय स्थापित करना और जनहित से जुड़े कार्यों को सुचारु रूप से आगे बढ़ाना होगा। महेश मणि त्रिपाठी के एमएलसी प्रतिनिधि बनने पर भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महामंत्री प्रमोद कुमार शाही, अजय शाही, विजय कुमार दुबे, राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, दीपक मिश्रा, अंकित प्रताप सिंह, दिलीप जायसवाल, वैभव सिंह सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।