रेलवे स्टेशन पर रेलमेध यज्ञ के तहत जल सेवा व दंत चिकित्सा शिविर आयोजित
निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर (बाराबंकी)। रेलवे स्टेशन पर रेलमेध यज्ञ के अंतर्गत मिष्ठान एवं जल वितरण के साथ दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत सीतापुर–गोंडा पैसेंजर ट्रेनों में यात्रियों को जल व मिष्ठान वितरित किया गया। संयोजक अमित अवस्थी के नेतृत्व में राधेश्याम मौर्य, राजेश सिंह, सुजीत पाठक, हिमांशु यादव सहित अन्य धर्मसेवकों ने वितरण कार्य में सहयोग किया। वहीं दासगणु वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा द्वारिका माई डेंटल हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित शिविर में डॉ. ऋषिकांत शुक्ल व उनकी टीम ने ग्रामीणों के दांतों की जांच कर निःशुल्क दवाएं वितरित कीं। स्टेशन प्रभारी संगीत पाठक ने बताया कि भीषण गर्मी में जल सेवा की यह परंपरा रेलमेध यज्ञ के माध्यम से लगातार आगे बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं एवं चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।









