तिवारीपुर में नई सड़क निर्माण का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

तिवारीपुर में नई सड़क निर्माण का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर (बाराबंकी)। विधानसभा क्षेत्र 266 कुर्सी के अंतर्गत तिवारीपुर गांव में नई सड़क निर्माण का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने विधिवत भूमि पूजन कर किया। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा लगभग 1 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से 1400 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। यह सड़क बेलहरा–उमरी मार्ग से तिवारीपुर गांव को जोड़ेगी, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। लंबे समय से ग्रामीण इस सड़क की मांग कर रहे थे। शिलान्यास के दौरान विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष करुणा शंकर शुक्ल, रंजीत कुमार लोधी, महंत हेमंतदास, अधिवक्ता रंगनाथ त्रिपाठी, देवेंद्र कुमार मौर्य, वी.पी. सिंह पिंटू, राजेंद्र सिंह, राम विजय मिश्रा, चंद्रशेखर शुक्ल, हरीश कुमार, शिवकुमार मिश्रा, छोटेलाल मिश्रा, संजय सिंह, मुकेश सोनी, मुन्ना लाल अवस्थी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राकेश मिश्रा व अन्य ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए आभार व्यक्त किया। अधिकारियों ने गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।