रनिया में मां दुर्गा का छठवां वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न, विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

रनिया में मां दुर्गा का छठवां वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न, विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

निष्पक्ष जन अवलोकन।

अंकित तिवारी।

कानपुर देहात में नगर पंचायत रनिया के अंतर्गत चिटिकपुर रोड स्थित मंदिर परिसर में माता दुर्गा का छठवां वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम और श्रद्धा-भक्ति के साथ संपन्न हुआ। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस महोत्सव में पूरे मंदिर प्रांगण को आकर्षक ढंग से सजाया गया। मां दुर्गा के भव्य श्रृंगार और मंदिर की सजावट ने भक्तों को अद्भुत आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव कराया। इस पावन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें रनिया नगर पंचायत के साथ-साथ आसपास के गांवों और कस्बों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तजन पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण करते रहे और देर रात तक मंदिर प्रांगण भक्तिमय माहौल से गूंजता रहा। बताते चलें कि यह वार्षिक आयोजन स्वर्गीय मना सिंह भदौरिया की स्मृति में उनके आवासीय परिसर में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। इस वर्ष भी भदौरिया परिवार की ओर से पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ छठवां वार्षिक महोत्सव संपन्न कराया गया। इस दौरान कुसुमलता भदौरिया एवं जनार्दन सिंह भदौरिया ने स्वयं उपस्थित होकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। उन्होंने भक्तों का बड़े ही प्रेम और आदर के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत रनिया और आसपास क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। प्रमुख समाजसेवी एवं गणमान्य व्यक्तियों में पप्पू चंदेल, अमन भदौरिया, विष्णु कुमार सिंह भदौरिया, सुभाष सिंह चंदेल, शिवम सिंह भदौरिया, छोटू सिंह भदौरिया, अर्जुन सिंह चंदेल, राजा सिंह चंदेल, कपिल सिंह भदौरिया, अनिल सिंह भदौरिया, अनुज सिंह, गुलाब सिंह सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए। वार्षिक दुर्गा उत्सव के इस पावन अवसर पर भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य माना और मां दुर्गा से सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की।