थाना मऊ पुलिस टीम ने 01 वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मऊ दुर्गविजय सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 अनूप कुमार शुक्ला मय हमराह आरक्षी बृजेन्द्र राय द्वारा मु0अ0स0 36/2013 धारा 379,411,420 भादवि के वारंटी अभियुक्त विजय कुमार उर्फ विजय गोपाल पुत्र किरताली निवासी मोहडा थाना मऊ जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया।