स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली आयोजित
निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर, बाराबंकी। किसान इंटर कॉलेज, भगौली तीर्थ में “स्कूल चलो अभियान” के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर शिक्षा के महत्व का संदेश दिया। रैली कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः विद्यालय पहुंची। इस दौरान विद्यार्थियों ने तख्तियां लेकर “हर बच्चा स्कूल जाए” और “शिक्षा है अधिकार हमारा” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान भगौली चौकी इंचार्ज अनिल पाण्डे पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। प्रधानाचार्य डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता जितेश सिंह यादव, सहायक अध्यापक प्रदीप वर्मा, मो. सुहैल, ज्ञानेश, संगीता, सैयद फजल अहमद, राजकुमार, राजीव अवस्थी, सर्वेश कुमार, श्रीमती साजिया रिजवान, गिरीश चंद्र, धर्मेंद्र सिंह, अजय, नीरज तिवारी, पंकज यादव सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।









