राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल। महिला मोर्चा ने निकाली  विशाल आक्रोश रैली, किया पुतला दहन

राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल।  महिला मोर्चा ने निकाली  विशाल आक्रोश रैली, किया पुतला दहन

सोनू वर्मा ! निष्पक्ष जान अवलोकन! सिंगरौली/विगत दिनों बिहार राज्य मे कांग्रेस और पीडीए के मंच पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के माता जी पर की गई अभद्र टिप्पणी पर देश भर मे नाराजगी है। भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के इस कुकृत्य पर बहुत ही आक्रोशित दिखाई दे रही है। देश भर में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस एवं राहुल गांधी के खिलाफ उग्र प्रदर्शन कर रही है तथा उन पर माफी मांगने का दबाव बना रही है। मध्यप्रदेश भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर सिंगरौली जिले में भारतीय जनता पार्टी ने विशाल आक्रोश रैली निकालकर कांग्रेस पार्टी को घेरा और राहुल गांधी का पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह के नेतृत्व तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह, विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह, विधायक देवसर राजेंद्र मेश्राम, सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय की विशेष उपस्थिति मे महिला मोर्चे की हजारों कार्यकर्ताओं ने इस विरोध प्रदर्शन मे हिस्सा लिया तथा राहुल गांधी का पुतला दहन किया। आक्रोश रैली का एकत्रीकरण करण अटल सामुदायिक भवन बिलौंजी मे हुआ तथा राहुल गांधी के पुतले के‌ साथ हजारों की संख्या मे आई महिला कार्यकर्ताओं तथा भाजपाइयों ने कांग्रेस एवं राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली के साथ बिलोंजी चौराहे से मुख्य मार्ग पर पहुंचे तथा कलेक्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने से जाते‌ हुए राजीव गांधी चौक पर एकत्रित हुए जहां राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई तथा राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। जिलाध्यक्ष समेत समस्त नेताओं ने कांग्रेस पार्टी को संस्कारहीन तथा गैर शिष्टाचारी बताया और राहुल गांधी को मानसिक रोगी बताते हुए खूब खरी खोटी‌ सुनाई। महिला नेत्रियों ने‌ प्रधानमंत्री की माता जी पर की‌ गई टिप्पणी को‌ बेहद शर्मनाक बताते हुए राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने विगत दिनों कांग्रेस के‌ प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के वक्तव्य पर भी अपना आक्रोश प्रकट किया तथा पूरी कांग्रेस पार्टी को महिला विरोधी बताया। इस विशाल आक्रोश रैली मे मुख्य रूप से पूर्व विधायक सुभाष वर्मा, पूर्व महापौर प्रेमवती खैरवार, जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, सरोज शाह, आशा यादव, सरोज सिंह, अरविंद दुबे, जिला महामंत्री लालपति साकेत, राजकुमार दुबे, जिलामंत्री पूनम गुप्ता, कलावती यादव, अरविंद तिवारी, प्रवेंद्र धर द्विवेदी, विनोद चौबे, कोषाध्यक्ष हरिदास गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल महामंत्री ऋचा सिंह, वरिष्ठ नेत्री मधू झा, इतवारी देवी, आशा पांडेय, नीलम तिवारी, प्रीति पनाड़िया, अर्चना तिवारी, सुंदर कली, उर्मिला साकेत, रैवती पनिका, सुनीता शाह, अनीता गुप्ता, संध्या चंद्रवंशी, सरस्वती शाह, दुर्गा कनौजिया, सत्यभामा सिंह, पूजा द्विवेदी सहित हजारों महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।