पारिवारिक विवाद में युवक ने नहर में लगाई छलांग, पुलिस ने बचाया
निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर, बाराबंकी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढकोली में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक द्वारा नहर में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकलवाया। जानकारी के अनुसार, ग्राम ढकोली निवासी त्रिलोकी ने शुक्रवार को शारदा सहायक नहर में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और युवक को नहर से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।









