फतेहपुर में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की जिलास्तरीय बैठक सम्पन्न संगठन विस्तार पर जोर, 501 हनुमान चालीसा शक्तिकेंद्र बनाने का लक्ष्य

फतेहपुर में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की जिलास्तरीय बैठक सम्पन्न संगठन विस्तार पर जोर, 501 हनुमान चालीसा शक्तिकेंद्र बनाने का लक्ष्य

निष्पक्ष जन अवलोकन फतेहपुर (बाराबंकी)। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल की जिलास्तरीय बैठक स्थानीय महादेव तालाब मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा नए दायित्वों की घोषणा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत सह संगठन महामंत्री इंद्रबली द्वारा श्रीराम दरबार के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके उपरांत प्रांत महामंत्री आशुतोष वर्मा ने ॐ उच्चारण, एकात्मता मंत्र एवं विजय महामंत्र के जप के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। बैठक में प्रांत उपाध्यक्ष देव जुनेजा, सीतापुर विभाग संगठन मंत्री रमाकांत अवस्थी तथा लखीमपुर जिलाध्यक्ष जसवंत राज सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने सनातन धर्म की रक्षा, संगठन की मजबूती एवं समाज में एकजुटता बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करना है। बैठक के दौरान आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए जिले में 501 हनुमान चालीसा शक्तिकेंद्र स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। साथ ही ग्राम स्तर तक संगठन के विस्तार और प्रत्येक कार्यकर्ता को उसके दायित्वों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर संगठन के नए पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई। जयशंकर जोशी को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद का जिलाध्यक्ष, गौरव सोनी को राष्ट्रीय बजरंग दल का जिलाध्यक्ष, अमन वर्मा को जिलामहामंत्री, सत्यम् मिश्रा को जिलामंत्री तथा आयुष जोशी को हिंदू हेल्पलाइन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नगर वेलहरा अध्यक्ष प्रिंस मिश्रा ने नगर उपाध्यक्ष तुषार नाग सहित ब्लॉक स्तर पर भी कई कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपीं। अंत में कार्यकर्ताओं ने “जय श्रीराम” के उद्घोष के साथ संगठन के कार्यों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया। बैठक में कार्यकर्ताओं का उत्साह और सक्रियता स्पष्ट रूप से देखने को मिली।