किसान कांग्रेस कमेटी मे संजय दूबे को प्रदेश उपाध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी

किसान कांग्रेस कमेटी मे संजय दूबे को प्रदेश उपाध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी

निष्पक्ष जन अवलोकन।

अनिल तिवारी।

भदोही।

मिर्ज़ापुर। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के विस्तार के अंतर्गत मीरजापुर जनपद के कई नेताओं को अहम जिम्मेदारी मिली है, जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय दूबे को उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस मे प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। मालूम हो कि मिर्ज़ापुर जनपद के ककरहा निवासी संजय दूबे बीते 35 वर्षों से कांग्रेस से जुड़े है और जिला कांग्रेस कमेटी मे सचिव और महासचिव तथा उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी मे जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुके है। विदित हो कि संजय दूबे के दादा स्वर्गीय सीता चरण दूबे और पिता स्वर्गीय राजबली दूबे भी कांग्रेस के पुराने सिपाही और कार्यकर्ता थे। मालूम हो कि सोमवार को उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष रामभुवाल शुक्ला ने संगठन विस्तार की प्रक्रिया के तहत उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय जी की संस्तुति पर किसान कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस कमेटी में मिर्ज़ापुर जनपद से जुड़े कई नेताओं को विशेष दायित्व सौंपा गया है। इनमें संजय दूबे और जीतेन्द्र चौबे को उपाध्यक्ष, उमाकांत सिंह, हरिशंकर सरोज एवं महेश तिवारी महासचिव और राजेश मिश्रा को सचिव पद की जिम्मेदारी मिली है। और किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद पर आनन्द तिवारी को मनोनीत किया गया है। जनपद से पूर्वी प्रदेश के कमेटी में इन नेताओं की नियुक्ति पर स्थानीय नेताओं कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। सभी मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी, कोऑर्डिनेटर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं प्रभारी भदोही दयाशंकर पांडेय, पीसीसी सदस्य जनार्दन पाठक , पूर्व जिला उपाध्यक्ष जगदीश्वर दुबे, पीसीसी सदस्य अर्चना चौबे, पीसीसी सदस्य द्वारिका पाल ,जिला महासचिव संजय पांडेय, अखिलेश मिश्रा, पूर्व जिला महासचिव श्रीराम पांडेय, जिला सचिव शकील अहमद, पंधारी पासी , पूर्व ब्लाक अध्यक्ष शिवराज दुबे सहित अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि किसान कांग्रेस का संगठन गांव–गांव तक मजबूत होगा और किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष और तेज़ी से किया जाएगा।