सरयू नदी घाघरा का जल स्तर घट रहा है किन्तु परेशानी कम नहीं हो रहीं

सरयू नदी घाघरा का जल स्तर घट रहा है किन्तु परेशानी कम नहीं हो रहीं

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।सिरौलीगौसपुर तहसील में सरयू नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। शनिवार को दोपहर दो बजे तक 25 सेंटीमीटर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। हालांकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की परेशानियां अभी खत्म नहीं हुई हैं। गोबरहा, तेलवारी, सनावा समेत कई से गांवों किनारे अभी भी पानी भरा हुआ है।पानी भराव से फसलें बर्बाद हो गई हैं। साथ ही पशुओं के लिए चारे की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सरयू नदी का जलस्तर लगातार उतार-चढ़ाव पर है। इससे गांव में पानी भरा होने के कारण चारा खराब हो रहा है।जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कहा कि इस बार अधिक बारिश के कारण सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। स्थानीय प्रशासन नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रख रहा है। उन्होंने बताया कि बाढ़ राहत शिविर बनाए गए हैं। बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद की जा रही है।जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने आश्वासन दिया है कि जहां-जहां चारे की आवश्यकता है, वहां जल्द ही पहुंचाया जाएगा। उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह के अनुसार सरयू नदी का जलस्तर वर्तमान में घट रहा है और अभी तक गांव की आबादी वाले हिस्से में पानी नहीं पहुंचा है।