तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के दरवैशपुर गांव के ग्रामीणों ने एस डी एम को शिकायती पत्र देकर बंद पडा नाली निर्माण कार्य शुरू करवाने की गुहार लगाई
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौली गौसपुर । स्थानीय विकास खंण्ड की ग्राम पंचायत दरवेशपुर के ग्रामीणों ने शनिवार को तहसील समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर पंचायत में प्रस्तावित नाली निर्माण को कुछ लोगों द्वारा रोके जाने का आरोप लगाया है। शनिवार को दर्जन भर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज को बताया कि गांव के कुछ दबंग किस्म के लोग सरकारी कार्य में बाधा डाल रहे हैं और नाली निर्माण नहीं होने दे रहे हैं। इस संबंध में पहले भी शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ शीघ्र उचित कार्रवाई की जाएगी।









