07 मई को होगा दस्तावेज़ सत्यापन, चयनित अभ्यर्थियों को बुलावा

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। बाराबंकी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी प्रेस-विज्ञप्ति के अनुसार अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर स्कूलों में प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक भर्ती (परीक्षा वर्ष 2021) के चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन हेतु बुलाया गया है। जारी सूचना के मुताबिक संशोधित परीक्षा परिणाम (06 सितंबर 2022) के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार कर ली गई है, जिसका सत्यापन भी पूर्ण हो चुका है। सभी चयनित अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे दिनांक 07 मई 2026 को विकास भवन स्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बाराबंकी में अपने शैक्षिक अभिलेखों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।