चित्रकूट में सिलाई व कपड़े की नई दुकान का भव्य शुभारंभ, समाजसेवी शंकर यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन

चित्रकूट में सिलाई व कपड़े की नई दुकान का भव्य शुभारंभ, समाजसेवी शंकर यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट । पुरानी बाजार कर्वी में एक नई सिलाई और कपड़े की दुकान का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी शंकर यादव ने फीता काटकर दुकान का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की अच्छी-खासी मौजूदगी रही और सभी ने दुकान संचालक को शुभकामनाएं दीं। दुकान के संचालक इरफान अली ने बताया कि वह वर्ष 2000 में रोजगार की तलाश में मुंबई गए थे, जहां उन्होंने सिलाई का काम सीखा और इस क्षेत्र में अनुभव हासिल किया। उन्होंने बताया कि उनके पिता अनवर अली भी कोट स्पेशलिस्ट दर्जी रहे हैं, जिनसे उन्हें इस काम की प्रेरणा मिली। अब वर्षों के अनुभव के बाद इरफान अली ने अपने गृह जनपद चित्रकूट के कर्वी क्षेत्र में पुरानी बाजार में यह दुकान खोली है। इस दुकान में सिलाई के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के कपड़े भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे ग्राहकों को एक ही स्थान पर बेहतर सुविधा मिल सके। इरफान अली के साथ उनके भाई रिजवान, फैजान और इमरान भी सिलाई के कार्य में सहयोग कर रहे हैं। इसके अलावा दुकान पर सुरेश, बच्चू, बच्चा, रामराज पटेल और घनश्याम पटेल भी कार्यरत हैं, जिससे कई लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिला हुआ है। उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास न केवल स्वरोजगार को बढ़ावा देते हैं, बल्कि क्षेत्र में अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा करते हैं। इस अवसर पर समाजसेवी बीपी पटेल वरिष्ठ पत्रकार रतन पटेल इमरान फैजान आदि मौजूद रहे।