जिला अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने बडे बाबा की समाधि पर माथा टेक विश्व मानव कल्याण की कामना किया
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।बैशाखी पूर्णिमा के अवसर पर बडे बाबा के दरबार में उमडा आस्था का जन सैलाव जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने ड्योढ़ी पर माथा टेक कर, मन्दिर परिसर,अभरन सरोवर आदि का निरीक्षण किया। जिला अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि बैशाखी पूर्णिमा का मेला हर्षोल्लास पूर्वक शांति पूर्ण माहौल में मनाया जा रहा।मेले में पर्याप्त सुरक्षा ब्यवस्था है मेला मालिकानो द्वारा मेले में श्रद्धालुओं के सुरक्षार्थ ब्यवस्थायें करवा रक्खी हैं।एक प्रश्न के उत्तर में जिलाधिकारी ने बताया है कि अभरन सरोवर के विकास के लिए पर्यटन विभाग को आवंटित धनराशि का अतिशीघ्र टेन्डर होकर निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा।इस मौके पर उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर अनिल कुमार सरोज, तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक रामनगर गरिमा पंत, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बदोसरांय राम अवतार राम,सालिक राय, हिमांशू पान्डेय, लक्ष्मीकांत तिवारी सहित बडी संख्या में लोग मौजूद रहे। बताते चलें कि बैशाखी पूर्णिमा के अवसर पर कोटवा धाम में करीब एक लाख से अधिक गोन्डा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव कानपुर, रायबरेली, अम्बेडकर नगर, अयोध्या के सत्यनामी श्रद्धालुओं ने पवित्र अभरन सरोवर में आचमन कर स्वामी जी की समाधि पर चादर परसाद चढा कर मनवांछित फलों की प्राप्ति एवं विश्वमानव कल्यांण की कामना किया। मेलार्थियों के सुरक्षार्थ पी ए सी,जनपद के कई थानो के इन्स्पेक्टर, उपनिरीक्षक, कान्स्टेबल, महिला इन्स्पेक्टर, उपनिरीक्षक,व कान्स्टेबल के साथ साथ फायर ब्रिगेड,राजस्व प्रशासन चौकीदार व स्वंय सेवक मेलार्थियों की सुरक्षा में अभरन सरोवर, मन्दिर परिसर,मेला परिसर में बडी संख्या में चप्पे-चप्पे पर तैनात किये गये हैं। विगत वर्ष की अपेक्षा आंधी पानी बरसात को पीछे छोडते हुये काफी तगडा हो गया। ट्राफिक पुलिस, नागरिक पुलिस यातायात व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखे हुए है।साथ ही साथ मेला चौकी पर बनाये गये खोया पाया केन्द्र से परिजनों से विछडे दर्जनों बालक बालिकाओं को उनके परिजनों से मिलवा कर सुरक्षित घरों को भिजवाया जा रहा है।कमोली धाम के महन्त कमलेश दास,सत्यनाम दास आदि ने कोटवाधाम चौराहे के पास सबरी आश्रम पर प्याऊ लगाकर हजारों श्रद्धालुओं को सरबत पिलाकर गला सिजवा कर पुण्य कमा रहे हैं।शेषनरायन तिवारी, हर्षित तिवारी आदि सहयोग कर रहे हैं।विगत वर्ष के मेले से इस मेले में मेलार्थियों के सुरक्षार्थ अच्छे इन्तेजामात दिख रहे हैं चप्पे चप्पे पर पुलिस तथा स्वयं सेवक श्रद्धालुओं की सुरक्षा में लगे हुए हैं।मेले में मिठाई, प्रसाद,कपडा कास्मेटिक प्रशाधन वर्तन चाय पान,चाट की विक्री काफी दिखी।बडी गद्दी के महन्त नीलेन्द्र बक्श दास नीरज भैय्या, छोटी गद्दी के महन्त विशाल दास साहेब, अमान दास,गुरु माता आदि श्रद्धालुओं को धागा धारण करवा कर शाकाहारी रहकर सत्य पथ पर चल कर मोक्ष प्राप्ती का गुरुमंत्र दे रहे हैं। बडी गद्दी के महन्त नीलेन्द्र बक्श दास,व भाजपा नेता पुष्पेन्द्र शुक्ला अंशू ने पचास,पचास कुन्टल भूसा गौशाला को दान दिया। सीतादेवी महाविद्यालय पारिजात धाम बरोलिया के प्राचार्य ने पचीस कुन्टल भूसा गौशालाओं के लिए ज़िला अधिकारी को दान किया जिलाधिकारी ने भूसा दान करने वाले लोगों को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया इस मौके पर पशुचिकित्साधिकारी कोटवा धाम डाॅ विकास सिंह,अम्बुज तिवारी,मन्शाराम, अवधेश कुमार वर्मा,प्रदीप कुमार वर्मा लेखपाल साहेब प्रसाद यादव मगन विहारी अश्वनी,प्रेमचन्द्र आदि मौजूद रहे।









