उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ सिरौलीगौसपुर के अध्यक्ष शुभेन्द्र अवस्थी ने उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज को ज्ञापन सौंपा

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ सिरौलीगौसपुर के अध्यक्ष शुभेन्द्र अवस्थी ने उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज को ज्ञापन सौंपा

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर। उ0प्र0 लेखपाल संघ के तहसील सिरौलीगौसपुर इकाई के अध्यक्ष शुभेन्द्र अवस्थी की अगुवाई में लेखपालों ने उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज को ज्ञापन मांग पत्र देते हुए मांग की है कि फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में लेखपालों का उत्पीडन रोका जाए रविवार सार्वजनिक अवकाश में जबरन कार्य न करवाये जाने का अनुरोध किया गया है। शनिवार को पारिजात सभागार सिरौलीगौसपुर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ सिरौलीगौसपुर के अध्यक्ष की अगुवाई में आशुतोष मिश्रा,अजय रावत,आनन्द शर्मा आदि लेखपालों ने उपजिलाधिकारी को दिये गये पत्र में फार्मर रजिस्ट्री में उत्पीड़न रोकने तथा रविवार सार्वजनिक अवकाश में जबरन कार्य न करवाए जाने का अनुरोध किया गया है।अश्वनी कुमार , विवेक कुमार, प्रदीप वर्मा रामकरन आदि मौजूद रहे।