*ब्राह्मण उत्थान महासभा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार दीक्षित का हुआ भव्य स्वागत*
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। बाराबंकी/ ब्राह्मण उत्थान महासभा के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष श्री दिनेश कुमार दीक्षित का जिला कार्यकारिणी द्वारा जे पी ग्रीन सिटी श्री इंद्र भूषण मिश्रा के आवास पर भव्य स्वागत किया गया l आपको बता दें कि ब्राह्मण उत्थान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री संतोष तिवारी जी के द्वारा 25 अप्रैल को 12 जिलाध्यक्षों की सूची जारी की गयी थी जिसमें प्रयागराज से चंद्र प्रकाश शास्त्री, वाराणसी से अरविंद कुमार पांडेय, कौशांबी से ज्ञान प्रकाश शास्त्री, फतेहपुर से विनोद कुमार मिश्र, लखीमपुर खीरी से राजकिशोर दीक्षित, गोंडा से नित्या नन्द तिवारी, श्रावस्ती से अहम मिश्रा, लखनऊ से हेमा पांडेय, बहराईच से संतोष पाठक, मिर्जापुर से विजय शुक्ल, सीतापुर से श्रवण कुमार शुक्ल और बाराबंकी से दिनेश कुमार दीक्षित आदि के नामो की घोषणा की गयी थी l इसी क्रम में जिला कार्यकारिणी के द्वारा नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया गया यह कार्यक्रम जे पी ग्रीन सिटी बाराबंकी में इंद्र भूषण के आवास पर आयोजित किया गया l इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार दीक्षित ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने जो दायित्व दिया है उसका मै कर्तव्य निष्ठा से पालन करूँगा l मै ब्राह्मण उत्थान महासभा को आगे बढ़ाने का कार्य करूँगा l इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष आशुतोष तिवारी, जिला महामंत्री रुद्र प्रसाद अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी, इंद्र भूषण मिश्रा, जिला मंत्री श्रवण मिश्रा, सोशल मीडिया प्रभारी उत्तम पांडेय, ज्ञानेंद्र अवस्थी, राजेश तिवारी, शंकर शरण अवस्थी, वेद कुमार दीक्षित, अर्जुन मिश्र, देवेश मिश्रा, रामकुमार मिश्रा, आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे l और









