समाज के पूर्वजों का इतिहास याद रखना गर्व की बात:- सुजीत यादव

समाज के पूर्वजों का इतिहास याद रखना गर्व की बात:- सुजीत यादव

निष्पक्ष जन अवलोकन

प्रमोद सिन्हा

गाजीपुर / जमानियां :- जमानियां विधानसभा के ग्रामसभा बूढाडीह में समाज सुधारक ललई पेरियार के जन्मदिन पर महासम्मेलन का अयोजन हुआ जिसमें मुख्यातिथि कैप्टन हीरा यादव और मुख्यवक्ता पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक विकास महासंघ गाजीपुर के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव थे कार्यक्रम के सयोंजक ग्रामसभा बूढाडीह के प्रधान ऋषिकेश यादव व मंच संचालन प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष शिवमूरत यादव ने किया मुख्यवक्ता जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने अपने संबोधन में कहाँ की ललई यादव एक प्रसिद्ध समाज सुधारक और राजनेता थे जिन्होंने भारतीय समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह यादव समुदाय के एक प्रमुख नेता थे और उन्होंने समाज में सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन लाने के लिए काम किया। मुख्यातिथि हीरा लाल यादव ने बताया की ललई यादव का जन्म 1 सितंबर 1911 को उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गाँव में हुआ था। वह एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से शिक्षा प्राप्त की और एक सफल नेता बन गए। मंच संचालन कर रहे प्रधानसंघ के पूर्व अध्यक्ष शिवमूरत यादव ने बताया कि ललई यादव ने अपने जीवनकाल में कई सामाजिक और राजनीतिक आंदोलनों में भाग लिया। वह यादव समुदाय के अधिकारों के लिए लड़े और उन्हें समाज में सम्मान और समानता दिलाने के लिए काम किया। ललई यादव की मृत्यु 24 दिसंबर 1973 को हुई थी। उनकी मृत्यु के बाद, उन्हें यादव समुदाय के एक महान नेता के रूप में याद किया जाता है और उनकी विरासत आज भी जीवित है। इस अवसर पर बलिस्टर यादव आदि लोग उपस्थित थे अमरनाथ यादव , झुल्लु यादव , पूर्व प्रधान गुडडू यादव , गायक महेंद्र यादव , पारस यादव, अजय यादव आदि लोग उपस्थित थे