संकेतक बोर्ड गिरने के बाद बदोसराय , टिकैतनगर मार्ग पर घंटों तक लगा रहा जाम

संकेतक बोर्ड गिरने के बाद बदोसराय , टिकैतनगर मार्ग पर घंटों तक लगा रहा जाम

निष्पक्ष जनअवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर। क्षेत्र में शुक्रवार की अपराह्न 3 बजे तेज आंधी और बारिश में बदोसरांय के रामसेवक यादव चौराहे के पास बदोसरांय से कोटवाधाम टिकैत नगर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा लगाया गया संकेतक एक स्कूटी पर ढह गया जिसमें स्कूटी क्षति ग्रस्त हो गई मालिक बाल बाल बचे। मामला रामसेवक यादव चौराहे के पास कस्बा बदोसरांय टिकैत नगर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा लगाये गये भारी भरकम कुन्टलो वजन संकेतक बोर्ड का है जो शुक्रवार की अपराह्न 3 बजे आंधी पानी में एक स्कूटी पर ढह गया। गनीमत रही कि स्कूटी पर कोई बैठा हुआ नहीं था।अन्यथा बडा हादसा हो सकता था।बोर्ड गिरने के बाद दो घन्टे से रोड जाम है थाना कोतवाली बदोसरांय के उपनिरीक्षक हिमांशू पान्डेय आदि पुलिस कर्मी क्रेन को मंगवाकर बोर्ड हटवा कर लगे जाम को खुलवाने को मशक्कत कर रहे हैं। : बाक्स सिरौलीगौसपुर। बदोसरांय से टिकैत नगर मार्ग पर कस्बा बदोसरांय के राम सेवक चौराहे पर ढाई घन्टे तक रहा जाम प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बदोसरांय सन्तोष कुमार उपनिरीक्षक लक्ष्मीकांत आदि पुलिस कर्मियों ने जे सी बी और क्रेन से हटवाया संकेतक बोर्ड 5 बजकर 30 मिनट पर बाधित आवागमन सामान्य हुआ।किन्तूर गांव के मोहम्मद कलीम पुत्र अब्दुल रहमान की स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।