ब्लाक सभागार में ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी ने ब्लाक प्रमुख रेनू वर्मा व बी डी ओ संजीव गुप्ता को पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट किया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर। ब्लाक सभागार सिरौलीगौसपुर में ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी की अगुवाई में ब्लाक प्रमुख व खंण्ड विकास अधिकारी को पुष्प गुच्छ तथा स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। ब्लाक सभागार सिरौलीगौसपुर में क्षेत्र के ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी की अगुवाई एंव ब्लाक अध्यक्ष अजय यादव के संयोजन में बी डी ओ संजीव गुप्ता,व ब्लाक प्रमुख रेनू वर्मा को पुष्प गुच्छ,अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।इस मौके पर शिवकुमार वर्मा, राजकुमार वर्मा, शकील अहमद, रमाकांत, दिलीप, अशोक प्रेमलता मौर्या लवलेश, रामविलास मुकेश,रेखा शालिनी संध्या ज्योती आदि मौजूद रहे।