शासन के मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस

शासन के मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस

निष्पक जन अवलोकन। मनोज अग्रहरी। मीरजापुर। मण्डलायुक्त तहसील सदर व तहसील मड़िहान में जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आए हुए फरियादियों की सुनी समस्याएं छात्रा के अनुरोध पर जय प्रकाश सर्वोदय बालिका विद्यालय के कक्षा-09 में तत्काल कराया गया नामांकन तहसील मड़िहान में जिलाधिकारी के समक्ष प्राप्त 51 प्रार्थना पत्रों में मौके पर 03 का किया गया निस्तारण, 04 टीमें गठित कर शिकायतो का निस्तारण कर अवगत कराने का दिया निर्देश मीरजापुर 19 जुलाई 2025- शासन के मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसीदर सदर में मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल बालकृष्ण त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह ने आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। इस अवसर पर मण्डलायुक्त के समक्ष प्राप्त 104 प्रार्थना पत्रों में 12 का मौके पर निस्तारण करते हुए शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित अधिकारियोें को इस निर्देश के साथ प्रेषित किया गया कि शिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता गुुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए जिससे फरियादी को न्याय मिल सकें। तहसील मड़िहान में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा व मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी के समक्ष प्राप्त 51 प्रार्थना पत्रों में मौके पर 03 का नितारण किया गया। जिलाधिकारी ने राजस्व व पुलिस की 04 टीमे गठित करते हुए निर्देशित किया कि दोनो पक्षों की उपस्थित में उनकी समस्याओं को सुनते हुए पूरी पारदर्शिता गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित करें। कुमारी शिवानी पुत्री लक्ष्मण निवासी शेरूआ ने जिलाधिकारी को प्रार्थना देते हुए जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय मड़िहान में 9वीं कक्षा में प्रवेश हेतु अनुरोध किया जिस पर जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा तत्काल नियमानुसार बालिका का 9वीें कक्षा में दाखिला कराया गया। कानूनगो हरिदास कार्य में लापरवही बरतने पर इन्हें आवंटित दो सर्किल लूसा व राजगढ़ में से एक सर्किल से हटाने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। रजिस्टार कानून गो उमेश तिवारी के कार्य में लापरवाही बरतने पर शो-काज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। अधिशसी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड-2 के बिना किसी पूर्व सूचना के तहसील दिवस में अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। राजगढ़ क्षेत्रान्तर्गत राजस्व से सम्बन्धित लेखपालों की अधिक शिकायतें प्राप्त होने पर जिलाधिकारी कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उप जिलाधिकारी मड़िहान को निर्देशित किया कि राजगढ़ क्षेत्र के अन्तर्गत सभी लेखपालों की समीक्षा करे एवं कार्य लापरवाही बरतने वाले लेखपालों के विरूद्ध कार्यवाही करें। खण्ड अधिकारी राजगढ़ को निर्देशित करते हुए कहा कि रोस्टर बनाते हुए राजगढ़ क्षेत्रान्तर्गत जितनी भी ग्राम पंचायते है सभी में कैम्प लगाते हुए राजस्व मामलो का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। इसी प्रकार के जनपद अन्य तहसील यथा चुनार में अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 देवेन्द्र प्रताप सिंह के समक्ष प्राप्त 51 में 02 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण तथा तहसील लालगंज में उप जिलाधिकारी के समक्ष प्राप्त 85 प्रार्थना पत्रों में मौके पर 06 का निस्तारण किया गया। तहसील मड़िहान में मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सी0एल0 वर्मा, उप जिलाधिकारी मड़िहान अविनाश कुमार, क्षेत्राधिकारी मड़िहान सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।