हर कार्यकर्ता को उसकी योग्यता के अनुसार दायित्व दिया जाएगा - प्रभारी मंत्री। कार्यकर्ता बैठक के साथ ही सम्पन्न हुई प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण बैठक।

हर कार्यकर्ता को उसकी योग्यता के अनुसार दायित्व दिया जाएगा - प्रभारी मंत्री।  कार्यकर्ता बैठक के साथ ही सम्पन्न हुई प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण बैठक।

निष्पक्ष जान अवलोकन! सोनू वर्मा! सिंगरौली/मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिक मंत्री एवं सिंगरौली जिले की पालक मंत्री श्रीमती संम्पतिया उइके जी   दिवसीय प्रवास मे जिले मे पहुंची। अपने प्रथम दिवस के प्रथम कार्यक्रम मे मंत्री जी ने सूर्य भवन विंध्य नगर के सभागार मे जिले भर के भाजपा पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। एक औपचारिक बैठक में प्रभारी मंत्री जी ने समस्त कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से संवाद किया, बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने की। स्वागत उद्बोधन में सर्व प्रथम जिलाध्यक्ष ने काफी अंतराल बाद जिले मे प्रभारी मंत्री जी के आगमन पर उनका अभिनंदन किया तथा कार्यकर्ताओं को बताया कि प्रभारी मंत्री जी ने उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए सबसे पहले कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने का कार्यक्रम निर्धारित किया जिस निमित्त यह बैठक आयोजित हुई है। जिलाध्यक्ष ने प्रभारी मंत्री को बताया कि जिले के ज्यादातर मंडलों के नये अध्यक्ष नियुक्त हो गये हैं तथा उनकी कार्यकारिणी नई ऊर्जा के साथ काम कर रही है। प्रभारी मंत्री जी ने कार्यकर्ताओं से सबसे पहले एकिक परिचय प्राप्त किया तथा अपने उद्बोधन मे कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है और हम‌ सभी इस परिवार के सदस्य हैं। हर सदस्य का दायित्व समयानुसार बदलता रहता है परन्तु महत्व हर सदस्य का बराबर का रहता है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मंडलों की नई कार्यकारिणी आ गई है और वो पूरी ऊर्जा के साथ काम कर रही है। अब जिले में भी नई कार्यकारिणी आयेगी तथा उसके पश्चात मोर्चा एवं प्रकोष्ठों की भी कार्यकारिणी का गठन होगा। हर प्रतिभावान कार्यकर्ता को उसकी योग्यतानुसार दायित्व दिया जाएगा तथा उसको कार्य करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। समस्त वरिष्ठ और माननीय जनप्रतिनिधियों से विचार-विमर्श कर जिलाध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी की रूप रेखा तय करेंगे तथा प्रदेश संगठन के अनुमोदन पश्चात कार्यकारिणी की घोषणा होगी। इसी प्रकार अन्य मोर्चे तथा प्रकोष्ठों के जिला प्रमुखों की नियुक्ति होगी तथा उनकी जिले तथा मंडलों की कार्यकारिणी गठित होगीं। जिले के प्रत्येक क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को कार्य का अवसर दिया जाएगा। प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि संगठन मे कार्य करने के लिये समय देना पड़ता है इसलिए समय का दान संगठन में सबसे बड़ा माना जाता है। कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद प्रभारी मंत्री जी के नेतृत्व मे पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण मानी जाने वाली प्रबंध समिति की बैठक सम्पन्न हुई। प्रबंध समिति की बैठक में सांगठनिक तथा प्रशासनिक विषयों पर चर्चा हुई तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्रबंध समिति मे पार्टी के वरिष्ठ तथा जनप्रतिनिधि होते हैं इसलिए इस समिति की बैठक सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण मानी जाती है इस बैठक मे सभी महत्वपूर्ण प्रशासनिक तथा सांगठनिक विषयों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं। प्रभारी मंत्री जी ने सूर्य भवन परिसर मे एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पारिजात के पौधे का रोपड़ किया तथा धरती मां के संरक्षण हेतु इस वृहद अभियान मे अपनी सहभागिता निभाई। इन‌ बैठकों में मुख्य रूप से ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह, जिले की संगठन प्रभारी श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम सुमिरन गुप्ता, वीरेंद्र गोयल, विधायक रामनिवास शाह, राजेन्द्र मेश्राम, विश्वामित्र पाठक, कुंवर सिंह टेकाम, सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, जिला महामंत्री राजकुमार दुबे, लालपति साकेत, समस्त जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं पदाधिकारी तथा जिले भर से आये कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।