भाजपा कार्यालय पर उपमुख्यमंत्री के दौरे को लेकर बैठक सम्पन्न।l

भाजपा कार्यालय पर उपमुख्यमंत्री के दौरे को लेकर बैठक सम्पन्न।l

निष्पक्ष जन अवलोकन

 ब्यूरो चीफ चंद्रपाल सिंह

 बुलंदशहर उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर। भाजपा जिला कार्यालय बुलंदशहर पर आगामी 4 अगस्त को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के जनपद आगमन को लेकर तैयारियों के निमित्त एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने की।

जिला अध्यक्ष ने बताया कि मा. उपमुख्यमंत्री का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा

दिल्ली रोड स्थित अभिनंदन वाटर पार्क पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा स्वागत।

राणा हॉस्पिटल की नई शाखा का उद्घाटन।

मोहन कुटी स्थित वृद्ध आश्रम में भारत माता मंदिर का उद्घाटन। 

एक विभागीय समीक्षा बैठक।

अंत में भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से संवाद।

कार्यक्रम की सुचारू व्यवस्था हेतु संबंधित पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

इस अवसर पर जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि, दीपक दूल्हेरा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह, महामंत्री केपी सिंह, नवीन शर्मा, भीष्म सिसोदिया, बिल्लू पंडित, डम्बर सिंह, कृष्णपाल सिंह, कुलदीप चौधरी, गौरव मित्तल, अभिनव वर्मा, धर्मेंद्र काली, ठाकुर ललित सिंह, पुष्कर सिंह, रजत ठाकुर समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।